औरैया14अक्टूबर*चोरों ने हजारों रुपए का समर सर्विल का सामान किया चोरी*
*कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के ग्राम नैभरपुर में चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम*
*औरैया।* कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के ग्राम नैभरपुर में बीती रात चोरों ने खेतों पर लगी समर सर्विल का सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना काश्तकार द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
अजीतमल कोतवाली के ऊँचा चौकी क्षेत्र के नैभरपुर निवासी पुनीत कुमार पुत्र स्वर्गीय जगदीश नारायण के खेतो पर लगी नट डेरा के पास समर सर्विल का सामान गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया इसके अलावा कमरे की खिड़की को तोड़कर केबिल तार , स्टार्टर, जीन पाइप एवं पाइप नाली चोरी कर ली। पुनीत ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी हो जाने से उसका लगभग 25 हजार रुपए का नुकसान हो गया। काश्तकार ने इस आशय की जानकारी कोतवाली क्षेत्र की ऊंचा चौकी प्रभारी को दी है। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट लिख कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

More Stories
रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी
धार म प्र १५मई २६ * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने धार स्थित भोजशाला को हिंदू मंदिर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।
सुल्तानपुर १५ मई २६ * नकली बताशा फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, ब्रांड कॉपी कर घटिया माल बेचने का आरोप,सैंपल जांच को भेजे, नकली कारोबारियों में मचा हड़कंप