- औरैया12अगस्त21*एरवाकटरा ब्लॉक मे विकास के नाम पर खुली पोल.
एरवाकटरा (औरैया) –
सरकारी काम में अगर पैसा कमाना हो तो आपको ले चलते हैं एरवाकटरा ब्लॉक में यहां अधिकारियों की सांठगांठ से कुछ भी कर सकते हैं चाहे उसके लिए कोई मजदूर घायल हो जनता घायल कुछ भी हो जाए लेकिन अधिकारियों के लिए रुपए ही सब कुछ है आज इसी के चलते हम पहुंचे भेदपुर ग्राम में यहां हाल ही में बने सामुदायिक शौचालय जो 5 दिन पहले ही चाबी जनता को दी गई है लेकिन जब लोगों ने ताला खोलकर देखा तो उसका नजारा कुछ अलग ही था दीवाल चटकी हुई मिली शौचालय में कूड़े करकट के अलावा कुछ भी नहीं विकलांग सीट ऊपर से ही लगा दी गई और तो और मिस्त्री इतने अच्छे थे कि उसका गेट भी अंदर कर दिया गया सीट बाहर लगा दी इससे गेट बंद नहीं होता परमानेंट खुला रहता है उसके बाद जो और सीटें लगी हुई हैं उनकी भी हालत बिल्कुल जर्जर स्थिति में है जबकि फर्श भी बिल्कुल चटका हुआ है जबकि कागजों में 3 माह पहले ही शौचालय चालू कर दिया गया जिससे सफाई कर्मी की सैलरी को भी निकाला जा रहा है
एरवाकटरा ब्लॉक के क्षेत्र का यही हाल है दोबा ग्राम में घटिया सामग्री से बन रहे पंचायत घर का दृश्य इसके बाद तुर्कपुर यासीन की हालत सूरजपुर मैं शौचालय का छज्जा गिरने से मजदूर का घायल होना रम्पुरा पंचायत में कॉलोनी के नाम पर ठगी करना यह सब ब्लॉक के अधिकारियों की सांठगांठ से होता है
एरवाकटरा से अंकुर गुप्ता की रिपोर्ट

More Stories
लखनऊ4अगस्त26*वेतन के बराबर धनराशि देने की सीएम योगी की घोषणा का स्वागत*
लखनऊ4अगस्त26*सातवे दिन भी लखनऊ के इको गार्डन सहित प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में धरना प्रदर्शन जारी*
बांदा4अगस्त26*रानी दुर्गावती गावर्नमेंट मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल में समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा