October 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*

पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*

पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*सीएमडी संजीव मिश्रा ने किया ऑफर का ऐलान, कहा – लकी ड्रॉ में हर ग्राहक को मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट*

पूर्णिया। दुर्गापूजा से छठ तक त्योहारों के सीजन को और भी खास बनाने के लिए Panorama Group ने ग्राहकों के लिए बंपर फेस्टिव ऑफर लॉन्च किया है। समूह के सीएमडी संजीव मिश्रा ने बताया कि इस दौरान प्रॉपर्टी खरीदने वाले ग्राहकों को कार, दोपहिया वाहन, गोल्ड और विदेश यात्रा तक के आकर्षक ऑफर दिए जाएंगे। ऑफर प्रॉपर्टी के साइज और कीमत के हिसाब से तय किया गया है।

*त्योहारों पर विदेश यात्रा का भी विकल्प*

सीएमडी संजीव मिश्रा ने कहा कि त्योहारों में लोग घर, जमीन और प्रॉपर्टी में निवेश का मन बनाते हैं और बेहतर डील की उम्मीद रखते हैं। इसी को देखते हुए इस बार फेस्टिव ऑफर में विदेश यात्रा को भी शामिल किया गया है। ग्राहक तय शर्तों के अनुसार विदेश यात्रा का विकल्प चुन सकते हैं या उसका समायोजन करा सकते हैं।

*लकी ड्रॉ में बरसेगा इनाम*

उन्होंने बताया कि Panorama Group हर साल लकी ड्रॉ के जरिए ग्राहकों को कार, बाइक, स्कूटी, एसी और गोल्ड जैसे उपहार देता रहा है। इस बार भी सार्वजनिक मंच पर लकी ड्रॉ आयोजित होगा, जिसमें पारदर्शी तरीके से विजेताओं का चयन किया जाएगा। हर खरीददार को इनाम जीतने का मौका मिलेगा।

*हर बजट के लिए प्रॉपर्टी, 2027 में नए प्रोजेक्ट*

संजीव मिश्रा ने कहा कि समूह के पास फ्लैट, विला, आवासीय और कमर्शियल प्रॉपर्टी सहित हर बजट के विकल्प मौजूद हैं। पूर्णिया में ग्रुप लगातार अपनी परियोजनाओं का विस्तार कर रहा है और 2027 में कई नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। उन्होंने दावा किया कि बाजार मूल्य से कम कीमत पर बेहतर निर्माण गुणवत्ता देना समूह की प्राथमिकता है।

*युवाओं से सीमांचल में निवेश की अपील*

अंत में सीएमडी ने बिहार और सीमांचल के युवाओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में ही कारोबार और स्टार्टअप शुरू करें। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में रियल एस्टेट, शिक्षा, ऑटोमोबाइल और खाद्यान्न कारोबार में अपार संभावनाएं हैं। स्थानीय निवेश से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
फेस्टिव ऑफर की अवधि, पात्रता और नियमों की पूरी जानकारी Panorama Group कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Taza Khabar