औरैया03मार्च*खाद्यान गोदाम से सरकारी राशन बिक्रेताओ को किया जा रहा गीला खाद्यान बितरण
ईमानदार सूबे की सरकार के जिम्मेदार अधिकारियों के सरकारी नंबर बन्द
अजीतमल सरकारी खाद्यान्नों में नहीं ले रहा घोटाला कभी घटतोली कभी गीले खाद्यान की सपलाई शिकायत पर अधीनस्थो द्वारा की गई जांच, फिर भी प्रशासन है मौन
क्षेत्र के कई सरकारी राशन बिक्रेताओं को ठेकेदारों एवं गोदाम संचालक के द्वारा गीला खाद्यान दिया गया है, जिससे जिले के जिम्मेदारों पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लग रहा है कि आखिर गरीबो को दिये जाने वाला खाद्यान गेहूं चावल को भिगाकर क्यों और किसकी सह से दिया जा रहा है, सरकारी राशन बिक्रेताओं को अभीतक तो 52 किलो की गेहूं चावल का बोरा भरती दिखा बितरण करते आ रहे थे जबकि सभी को मालूम है कि कोई भी सरकारी या प्राइवेट खाद्यान सामग्री 50 या 100 किलो ही अनाज भरा जाता है परन्तु खाद्यान बिभाग एवं ठेकेदारों के सरकारी राशन बिक्रेताओं को 52 किलो प्रति बोरी के हिसाब से खाद्यान देते आ रहे थे जबकि राशन बिक्रेताओं को मिलने वाले खाद्यान की किसी भी बोरी का बजन 45 से 48 किलो ग्राम से अधिक खाद्यान नहीं निकलता है, जिसका सरकारी राशन बिक्रेता निरंतर विरोध करते आ रहे है जिसके बाद भी जिला प्रशासन की मिलीभगत से ठेकेदार ट्रक ड्राइवर गोदाम कर्मी के द्वारा राशन डीलरों को भिगा राशन देकर उनका शोषण करते आ रहे है, भ्रष्टाचार एवं मनमानी इस कदर हावी है कि इस बार सरकारी राशन बिक्रेताओं को भीगा राशन जिसमें चीनी चावल गेहूं सभी भीगा हुआ दिया जा रहा है। एक बोरी का भजन 53 से 54 किलो निकल रहा है, जिसमें 2 से 3 किलो पानी का वजन बढ़ रहा है। राशन डीलर यदि अपने घर पर एक बोरी तोलता है तो उसका वजन इतना ज्यादा निकलता है, फिर ट्रक ड्राइवर ठेकेदारों को फोन करता है कि जल्दी राशन उतर आए उच्च अधिकारी कहते हैं कि बोरी का वजन 51 से 52 किलो लगाकर उतरवा लो फिर भी डीलरो को 1से 2 किलो तक नुकसान होता है।वही अजीतमल उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार का कहना है कि उक्त मामले की जानकारी नहीं है यदि कोई शिकायत आयेगी तो संबन्धित बिभाग के बिरुद्ध कार्यवाही की जायेगी, जबकि सूचना के अनुसार के मुताबित एसडीएम अजीतमल के स्टोनो प्रदीप कुमार एवं खाद्यान इंस्पेक्टर रोहित मौर्या भरसान में सरकारी राशन की दुकान पर गीला खाद्यान की शिकायत पर जांच के लिये गये थे, जब इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी से जानकारी करनी चाही तो उनका सरकारी नंबर हमेशा बन्द रहता हैll औरैया अजीतमल से राम जी पोरवाल की रिपोर्ट

More Stories
लखनऊ2मई26*पुलिस मुख्यालय में तैनात 34 साल के ASI ने की आत्महत्या,
मथुरा 2मई26*विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा
लखनऊ2मई26*यूपीआजतकन्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…