भदोही03मार्च*त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैगमार्च।
*√आगामी पर्वों होलिका दहन, होली व शब-ए-बरात के दृष्टिगत भदोही पुलिस व प्रशासन द्वारा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर किया जा रहा फ्लैग मार्च*
*√अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा कस्बा गोपीगंज तथा ज्ञानपुर में पर्याप्त पुलिस/पीएसी बल मय दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ भ्रमण करते हुए आमजन से किया गया संवाद*
*√इसी क्रम में समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारीगण द्वारा सम्बंधित सर्किल के थानों के अंतर्गत किया गया भ्रमण*
*√पैदल गस्त कर आमजन को कराया जा रहा सुरक्षा का एहसास*
*√सभी से पर्वों को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे व परम्परागत ढंग से मनाने हेतु की जा रही अपील*
श्री गौरांग राठी, जिलाधिकारी भदोही व डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में आगामी पर्वों होलिका दहन, होली व शब-ए-बरात को सकुशल सम्पन्न कराए जाने, त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित/भयमुक्त वातावरण बनाने के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के उद्देश्य से भदोही पुलिस व प्रशासन द्वारा भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है।
यू पी आजतक से
योगेश त्रिपाठी ब्यूरो चीफ भदोही

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।