औरैया02नवम्बर*माल ढोने वाले वाहनों पर न बैठने को लेकर ग्रामवासियों को किया जागरूक*
*दिबियापुर,औरैया।* सहार विकास खंड की ग्राम पंचायत असेनी में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने ग्रामवासियों को माल ढोने वाले वाहनों पर न बैठने तथा ट्रेक्टर चालको को भी सवारियों को न बैठालने के संबंध में जागरूक किया गया तथा अपने-अपने वाहनों पर रिफलेक्टर लगवाने की हिदायत भी दी। प्रभारी निरीक्षक ने ग्राम वासियो से यह भी अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी माल ढोने वाला वाहन सवारी बैठाले मिले तो मुझे मेरे सीयूजी नंबर 9454402887 पर फोन अवश्य अवगत कराए। उधर जिला प्रशासन द्वारा खेतो में पराली न जलाने को लेकर करचला गांव में डुगडिगी बजाकर जागरूक किया गया।
More Stories
शामली 1 अक्टूबर 26*उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर 2026* एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26 पोषण माह पर बच्चों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली, संतुलित आहार का दिया संदेश*