अयोध्या 1 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[01/10, 16:18] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
नगर निगम में केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति की बैठक हुई।
बैठक में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर निगम के पदाधिकारी मौजूद रहे।
समिति के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में करीब 300 स्थानों पर दुर्गा पूजा और करीब दो दर्जन स्थानों पर रामलीला आयोजित होती है।
बैठक में दुर्गा पूजा पंडाल और रामलीला स्थलों से जुड़ी समस्याओं को नगर निगम के सामने रखा गया।
समिति ने बताया कि आयोजन को लेकर करीब दो महीने पहले से तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं।
पंडाल, प्रतिमाओं, सजावट और लाइटिंग के जरिए शहर को भव्य रूप से सजाया जाता है।
आयोजकों के मुताबिक दुर्गा पूजा और रामलीला के आयोजन में नगर निगम की प्रमुख भूमिका रहती है।
इसके अलावा जिला प्रशासन, पुलिस, PWD, सिंचाई विभाग, विकास प्राधिकरण और विद्युत विभाग समेत अन्य विभाग भी सहयोग करते हैं।
महापौर ने बताया कि समितियों की ओर से बताई गई समस्याओं को लिखित रूप में भी लिया गया है और टीम गठित कर एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया गया है।
10 अक्टूबर से शुरू होने वाले दुर्गा पूजा कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं और नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम ने व्यवस्थाएं समय से पूरा करने का भरोसा दिया।
[01/10, 16:18] +91 87380 48060: मेडिकल कालेज के चिकित्सक द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस करने के मामले ने फिर से तूल पकड़ा
अयोध्या | राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज अयोध्या के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस करने के मामले ने एकबार फिर तूल पकड़ लिया है। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता श्रीचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। अधिवक्ता ने प्रधानाचार्य को भी चेताया है कि दो दिन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार पर कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनके सामने चिकित्सक डाक्टर अरविंद कुमार द्वारा की जा रही प्राइवेट प्रैक्टिस व मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टरों व अन्य स्टाफ को प्रताड़ित करने का काला चिट्ठा खोला जाएगा।
आरोपी चिकित्सक से वर्तमान मे चिकित्सालय मे तैनात सभी पद से तत्काल विभागाध्यक्ष, मेडिसिन विभाग; नोडल अधिकारी/मेडिसिन परचेज एवं स्टोर प्रभारी तथा चिकित्सा अधीक्षक , एवं अन्य प्रशासनिक/वित्तीय/क्रय संबंधी दायित्व सहित सभी प्रशासनिक दायित्वों से कार्यमुक्त करने, उससे प्रशासनिक चार्ज वापस लेकर निलंबन की मांग की जाएगी । डाक्टर अरविंद कुमार का निजी अस्पताल में दो बार प्राइवेट प्रैक्टिस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसके अलावा प्रिंट मीडिया में भी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हो चुकी हैं। जिसकी शासन में शिकायत की गई थी। डीएम अयोध्या को भी जांच के निर्देश दिए गए थे, लेकिन डीएम के स्तर से भी डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। अब अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री को एक बार फिर आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत भेजकर मामले को फिर से तूल पकड़ा दिया है। देखना है अब शासन डाक्टर अरविंद कुमार के खिलाफ कार्रवाई करता है, या फिर पहले की तरह उसे अभयदान मिल जाएगा।
More Stories
शामली 1 अक्टूबर 26*उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर 2026* एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26 पोषण माह पर बच्चों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली, संतुलित आहार का दिया संदेश*