October 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26 पोषण माह पर बच्चों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली, संतुलित आहार का दिया संदेश*

पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26 पोषण माह पर बच्चों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली, संतुलित आहार का दिया संदेश*

पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26 पोषण माह पर बच्चों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली, संतुलित आहार का दिया संदेश*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ पूर्णियां बिहार

*पूर्णियां बिहार ।* पोषण माह के तहत जिले के मध्य विद्यालय राधानगर बनमनखी एवं आदर्श मध्य विद्यालय रामानंद गढ़बनैली कसबा में पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यालय परिवार तथा यूनिसेफ-फिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर बेहद आकर्षक पेंटिंग और रंगोली बनाई। बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से सही पोषण और बेहतर स्वास्थ्य का संदेश दिया और अपने सहपाठियों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।

*रचनात्मकता का होता है विकास – प्रधानाध्यापिका*

इस अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय रामानंद गढ़बनैली की प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल बच्चों में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि उनकी छिपी हुई रचनात्मक प्रतिभा का भी सर्वांगीण विकास होता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक चंदन कुमार, फरहत नसरीन, सत्यभामा चौहान, शारदा कुमारी, अर्चना कुमारी, लकी कुमारी सहित विद्यालय परिवार और फिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Taza Khabar