औरैया02अक्टूबर*लक्ष्मण व परशुराम के संवादों ने बांधा समा*
*दिबियापुर, औरैया।* शुक्रवार की रात पुराने पेट्रोल पंप के पास दिबियापुर औरैया रोड पर मर्यादित रामलीला कमेटी की ओर से 40 वां वार्षिक रामलीला महोत्सव के तहत धनुष भंग की लीला का जीवंत मंचन उ० प्र० के ख्याति प्राप्त कलाकारों के द्वारा किया गया। लीला का शुभारम्भ राम दरबार से हुआ। धनुष भग लीला कार्यक्रम के पूर्व प्रधान ककराही व वरिष्ठ समाजसेवी दिवाकर पांडेय ने फीता काटकर व भगवान राम की आरती उतार कर किया।श्री पांडेय ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में अच्छा वातावरण भी बनता है। हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों पर चलना चाहिए।
तदुपरांत कमेटी के सचिन दुबे चोटी वाला , विजय तोमर , धीरज शुक्ला , छुन्नू शुक्ला, पंडित हंसराज अगिनहोत्री , विशाल त्रिपाठी ,सवर्ण समाज सेवा संस्थान के पंकज तिवारी , सपोर्टिंग हैंड फाउंडेशन के आशीष मिश्रा ,अमित पांडेय ,आकाश अवस्थी, शुभम मिश्रा, विकाश यादव,रोहित दुबे ,राघवेंद्र शुक्ला आदि ने मुख्य अतिथि श्री पांडेय का फूल मालाओं से स्वागत कर स्मृतिचिह्न देकर सम्मान किया । इसके बाद राम लीला मंच पर पधारने कलाकरों ने प्रस्तुति दी।उठहु राम भंजहु भवचापा, मेटहु तात जनक परितापा’ गुरू विश्वामित्र की आज्ञा पाकर प्रभु राम ने धनुष भंग कर सीताजी का वरण किया। वहीं धनुष-भंग के बाद घंटो तक परशुराम-लक्ष्मण संवाद का दर्शकों ने भाव विभोर होकर आनंद लिया। रामलीला महोत्सव में धनुष भंग की लीला का मंचन किया गया। राम लझमण व परशुराम ने अपने जीवंत अभिनय से उपस्थित दर्शकों को जमकर भाव-विभोर किया।अंत मे आयोजको ने सभी कलाकारों को पट्टिका व प्रमाण पत्र देकर व मालार्पण कर सम्मानित किया।प्रदेश के चुनिंदा कलाकारों ने अपने अभिनय के जौहार दिखलाए। रामलीला के मंच का संचालन अध्यक्ष छुन्ना तिवारी हास्य कलाकार ने किया। सुरक्षा की दृस्टि से ,कस्वा इंचार्ज प्रदीप अवस्थी आदि स्टाफ मौजूद रहा।
More Stories
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26*शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 के देश और दुनिया के मुख्य समाचार*
NEW DELHI 23 OCTOBER 2026**TODAYS TOP NEWS* From hindi news channel Upaajtak
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*