औरैया02अक्टूबर*कुष्ठ रोगियों को बांटी एमसीआर चप्पल व सेल्स केयर किट*
*औरैया।* गांधी जयंती के अवसर पर शानिवार को जिला अस्पताल में संचालित कुष्ठ रोग विभाग में कुष्ठ रोगियों को एम.सी.आर. चप्पल व सेल्फ केयर किट का वितरण किया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियो ने गांधी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने सभी कुछ मरीजो को कुष्ठ से रख – रखात एवं बचाव की जानकारी दी | कार्यक्रम में 55 लाभार्थियों को एमसीआर चप्पल और 25 लाभार्थियों को सेल्फ केयर किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार, डीआईओ डॉ० देव नारायण कटियार, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विशाल अग्निहोत्री एम एम एस ज्ञान सिंह व फिजियोथैरेपिस्ट अनूप गुप्ता उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*