औरैया01फरवरी22*सपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने बूथ कमेटियों के साथ की बैठक*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना विधानसभा क्षेत्र की समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रेखा वर्मा ने मंगलवार को बिधूना कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों सदस्यों के साथ बैठक कर चुनाव में सफलता की रणनीति बनाई और इस मौके पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इस मौके पर सपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने कहा कि जिस तरह से समूचे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की आंधी चल रही है उससे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा सरकार की नाकामियां लोगों को बताने के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार में चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार प्रसार कर समर्थन हासिल करेंगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख दिग्गजों द्वारा बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों से अपने-अपने बूथों पर प्रत्याशी की जीत दर्ज कराने के मंत्र दिए गए और चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर केशराम पाल सुमन दिवाकर उमा सिंह यादव सिद्ध गोपाल यादव संतोष वर्मा धप्पी यादव अरविंद यादव रामपाल सिंह यादव मोहम्मद अनवर नितिन वर्मा आदि प्रमुख सपा नेताओं के साथ कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें