भाजपा कार्यकर्ता महेश को महंगा पड़ा आवास मांगना
आवास मांगने पर मिला वूथ महामंत्री पद से हटाने का इनाम
कंचौसी,औरैया। दर-दर एक अदद आवास के लिए भटकता रहा। आवास दिलाने की मांग को लेकर पार्टी जिला अध्यक्ष मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक गुहार लगाई बावजूद भी सुनवाई नही हुई तो कस्बे के डा भीमराव अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन करने पर वूथ महामंत्री पद से हटा दिया गया। यह व्यथा है भाजपा कार्यकर्ता महेशचंद्र भयंकर की।
विधानसभा चुनाव में पार्टी की गतिविधियो पर बात करने पर अपनी व्यथा को सहार व्लाक ढिकियापुर कंचौसी बाजार का रहने वाले महेशचंद्र भयंकर ने व्यक्त किया। जो सालों से यहां रह रहा है। जिसका परिवार में कोई नहीं है।कई बर्षो से कंचौसी से भारतीय जनता पार्टी का वूथ उपाध्यक्ष व महामंत्री पद की जिम्मेदारी का निर्वहन करता आ रहा है। लेकिन उसको रहने के लिए एक आवास की मांग करना महंगा पड़ गया। सालों से चली आ रही इस समस्या के निराकरण के लिए उसने शासन प्रशासन पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक अपनी गुहार लगाई।वमुश्किल आवास के लिए भूमि तो मिली लेकिन प्रधानमंत्री आवास के लिए सूची में नाम तो अंकित था लेकिन अधिकारियों कर्मचारियों की धींगामुश्ती से आवास नहीं मिला। आवास की मांग को लेकर कई मर्तबा कंचौसी के अम्बेडकर पार्क में कई दिनों तक धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन तक किया गया। पार्टी कार्यकर्ता के धरना-प्रदर्शन से भाजपा की किरकिरी हुई तो पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने महेशचंद्र को वूथ महामंत्री पद से हटाने का इनाम अवश्य दें दिया। महेश कहते हैं कि जब वूथ पर कंचौसी में पार्टी का बस्ता लगाने वाला कोई नहीं था तो मैंने बस्ता लगाया जिसका ये सिला मिला।

More Stories
हल्द्वानी15जुलाई26*उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के गौलापार स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी
मेरठ15जुलाई26*पति से अवैध संबंधों के शक में ननद ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
पूर्णिया बिहार 15 जुलाई 26 वित्तरहित शिक्षा नीति रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस सेवा दल का पूर्णिया में महाधरना*