मतदान जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं ने निकाली रैली
एरवाकटरा,औरैया। विकासखंड की ग्राम पंचायत ऐरवा कुईली व मजरा भटपुरा में आज मतदान जागरूकता रैली निकाली गई जिसका नेतृत्व समूह सखी नजमा खान नें झंडी दिखाई.रैली किशनपुर मोड से शुरू होकर कटरा चौराहा बस अड्डा सब्जी मंडी व ऐरवा टिकटा, पछैला, टीकुर से होते हुए ब्लाक तक गई समूह की महिलाओं ने गलियों में अपने अपने मकान के बाहर खड़े महिला पुरुष व नए वोटरों को समझाया कि मतदान करना आपका अधिकार है इसलिए अपने अधिकार को बंचित न करें रैली का कार्यक्रम 5 घंटे तक चला इस मौके पर नजमा खान कमलेश देवी,शकीला परवीन बानो, अनीता,मंजू देवी, नीलम अफसाना, रीना, आदि लोग शामिल थे।
More Stories
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर
कानपुर22 अक्टूबर 26*नकली और एक्सपायरी सीमेंट सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज।
अयोध्या 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें