औरैया 16 मार्च *विद्यार्थियों ने खेली होली दिखा त्योहार का उत्साह*
*फफूंद,औरैया।* कस्बा फफूंद में स्थित सेक्रेड हार्ट इंटरनेशनल स्कूल मैं बुधवार को होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस बीच प्रधानाचार्य मनोज नायक ने होली के पर्व की बधाई देते हुए। बताया कि होली का पर्व रंगों का त्योहार है , और रंगों का हमारे जीवन में विशेष महत्त्व होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को होली पर पानी की बर्बादी ना करने और होली गुलाल से ही खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि होली खेलते समय अपनी आंखों का बचाव करें। इस बीच उप प्रधानाचार्य विनीत राय ने बच्चों को होलिका दहन की कहानी सुनाई एवं इस शुभ अवसर पर श्रद्धा शर्मा ,नीलू दुबे, ऐश्वर्या मिश्रा, शिव्या भारती, शिखा अवस्थी , पार्वती , अल्का, रिमशा आदि समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

More Stories
साम्बा11 मई26*भारत और पाकिस्तान के बीच वार्तालाप से हो कश्मीर समस्या का हल: एन डी पी एफ
हरदोई11मई26*पिहानी गौखरिका गांव में चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ में दो घायल।
पानीपत11मई26* घरेलू कलह से परेशान बुजुर्ग दंपति ने दी जान, बहू पर मारपीट के आरोप