औरैया 11 जून *निर्जला एकादशी पर शर्बत वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ*
*दिबियापुर,औरैया।* सक्षम संगठन और सवर्ण समाज सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने निर्जला एकादशी के अवसर पर तिवारी ट्रांसपोर्ट के सामने शर्बत वितरण कार्यक्रम किया। इस अवसर पर सवर्ण समाज सेवा संस्थान प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सक्षम संगठन प्रांत सह सचिव पंकज तिवारी, नगर अध्यक्ष सक्षम आकाश मिश्रा,प्रशांत त्रिपाठी, बड़े तिवारी, कुणाल मिश्रा ,प्रियम मिश्रा, संजीव तिवारी ,डॉक्टर आशीष त्रिपाठी व संरक्षक डॉक्टर शिव दर्शन सिंह गौर उपस्थित रहे। निर्जल एकादशी व भीमसेन एकादशी के विषय मे कहा गया है कि जो व्यक्ति आज के दिन जरूरत मंद व्यक्तियों को जल पिलाता है वह इस लोक में समस्त सुखों को भोगता है और बाद में मोक्ष को प्राप्त करता है। प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी व प्रवक्ता अमित चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा करना है तथा सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल