औरैया 09 अक्टूबर *राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारने वाला युवक पकड़ा गया*
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली अजीतमल के अंतर्गत गढ़िया रोड के पास एक युवक जो बाबा के भेष में था। अपने साथ मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर को लिए था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को फोन किया गया, और उसकी झोली में देखा गया तो एक मृत मोर मिली। पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले गई। उधर वन विभाग को सूचना करने के बाद वन रक्षक किरण शर्मा, सेक्सन प्रभारी जंगी सिंह और गोपाल तिवारी, शेलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मृत मोर को पंचनामा के लिए भेजा, और मृत मोर के पंचनामा में पाया गया कि मोर को पकड़ कर हत्या की गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का अंतिम संस्कार रीति रिवाज से अपने क्षेत्र की पौधशाला में किया।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*