औरैया 08 जुलाई *आयोग से आए नवागत प्रधानाचार्य ने किया कार्यभार ग्रहण*
*उप्र के प्रधानाचार्य परिषद् सहित प्रबन्ध समिति व शिक्षकों ने किया स्वागत*
*दिबियापुर,औरैया।* नगर की शिक्षण संस्था वैदिक इंटर कालेज में आयोग से आए नए प्रधानाचार्य डॉ संतोष कुमार शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण किया। डॉ संतोष कुमार शुक्ला इससे पहले प्रतापगढ़ स्थित केपीई कालेज में अग्रेजी के पूर्व प्रवक्ता थे और वह प्रयागराज के दारागंज के निवासी है। गुरुवार को सुबह प्रबंध समिति की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। डॉ संतोष कुमार शुक्ला ने उपस्थित प्रवक्ता व स्टाफ के अन्य लोगों से मुलाकात की। प्रबन्ध समिति व कालेज के समस्त प्रवक्ता ,शिक्षक व कर्मचारियों ने नये प्रधानाचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री ,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार शुक्ला , जिला महामंत्री अनूप मिश्रा , परिषद के संरक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी, समाजसेवी राम किशोर वर्मा ,मनमोहन सिंह सेंगर, धर्मेंद्र गुप्ता सहित विघालय के अध्यक्ष राम कुमार अवस्थी , प्रबंधक डॉ सुयश शुक्ला, डॉक्टर अजब सिंह यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्य विजय, अमरेंद्र तिवारी, आनंद शुक्ला, राजेश शुक्ला ,लोकेंद्र कुमार ,राहुल दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अमरकंटक में जंगल की आग बनी आफत,थाना परिसर में खड़े वाहनों को लिया अपने चपेट में*
मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*