औरैया 08 अगस्त *राखी निर्माण” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया*
*औरैया।* दिबियापुर रोड फफूँद स्थित भारतीय इंटरनेशनल स्कूल में “राखी निर्माण” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विवेक स्टीफ़न ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व है इसे उल्लासपूर्वक मानना चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक सजल भारतीय एवं सेजल गुप्ता द्वारा सभी छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उनकी प्रशंसा की एवं बताया कि बच्चे अपनी मेहनत एवं लगन से हर कार्य कर सकते हैं। कक्षा एक एवं दो वर्ग में प्रथम स्थान मानस राजपूत, अर्पिता द्वितीय एवं आकाँक्षा दुबे तृतीय रहीं। कक्षा तीन से पाँच वर्ग में आशी तिवारी प्रथम, सौम्या पाण्डेय द्वितीय एवं दिव्या नागर तृतीय रहीं। भारतीय इंटरनेशनल स्कूल के समस्त स्टाफ़ का संपूर्ण योगदान कार्यक्रम में रहा।

More Stories
मथुरा 13 अगस्त 26* 01 अभियुक्त को 04 कूटरचित आधार कार्ड व 02 मोबाइल व 04 सिम वी0आई0 कम्पनी सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 13 अगस्त 26*हरियाली तीज:- बरसाना राधा रानी मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने की समन्वय गोष्ठी*
मुम्बई13अगस्त26*पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरूद्वारे में कृपाण से हमला, इंस्पेक्टर भी चोटिल*