औरैया 07 दिसम्बर *प्रदेश महासचिव का सर्वेश बाबू गौतम ने किया जोरदार स्वागत*
*औरैया।* सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाह्न पर आगामी 2022 चुनाव में 400 पार के नारा को साकार करने महिला सभा की प्रदेश महासचिव अनीता यादव औरैया सपा कार्यालय में महिला संगोष्टी में भाग लेने पहुचीं। जिला कार्यालय पर ही प्रदेश महासचिव अनीता यादव का औरैया विधानसभा के प्रबल दावेदार सर्वेश बाबू गौतम ने जोरदार स्वागत किया यूपी भ्रमण पर निकली अनीता यादव का इटावा से औरैया जिला मुख्यालय जाते समय कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश महासचिव ने बताया आज हम महिला संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेने आए हुए हैं। जिसमें हम प्रत्येक बूथ पर पांच महिलाओं को मजबूती से जोड़ कर आने वाले 2022 के चुनाव में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाकर कौरव रूपी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में आसानी मिले। महिलाओं की सहभागिता बढ़ाकर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूती प्रदान करेंगे। जिससे महिलाओं का सम्मान सुरक्षित रहे।

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **