October 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26*प्रदेशीय ताइक्वांडो में वंशिका ने बढ़ाया मुजफ्फरनगर का मान

मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26*प्रदेशीय ताइक्वांडो में वंशिका ने बढ़ाया मुजफ्फरनगर का मान

मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26*प्रदेशीय ताइक्वांडो में वंशिका ने बढ़ाया मुजफ्फरनगर का मान

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज की छात्रा वंशिका ने अंडर-17 की 68 किग्रा भारवर्ग में हासिल किया कांस्य पदक

मुजफ्फरनगर। प्रतिभा जब मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती है तो सफलता उसके कदम चूमती है। इसका शानदार उदाहरण पेश करते हुए होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जड़ौदा की प्रतिभावान छात्रा वंशिका ने 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बालिका वर्ग की 68 किलोग्राम भार श्रेणी में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय ही नहीं, बल्कि सहारनपुर मंडल और मुजफ्फरनगर का गौरव बढ़ाया है। गोरखपुर जनपद में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में वंशिका को कड़े मुकाबलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और जुझारूपन के साथ मुकाबला करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंततः उसने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल के दम पर कांस्य पदक हासिल कर अपनी मेहनत को सफलता में बदल दिया।
विद्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य सम्मान,,,
प्रतियोगिता से पदक जीतकर विद्यालय लौटने पर वंशिका का विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवेंद्र दहिया, प्रबंधक श्रीमती रीता दहिया एवं श्री आदित्य दहिया ने छात्रा को सम्मानित करते हुए उसकी उपलब्धि पर बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने वंशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे आगे भी इसी प्रकार मेहनत और लगन के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ योगाचार्य श्री सत कुमार भी गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ उनका उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता के दौरान उनका मनोबल बनाए रखा।
वहीं मुजफ्फरनगर जनपद की बालिका खिलाड़ियों के साथ श्रीमती प्रियंका रंजन भी मौजूद रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान बालिका खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों के प्रति उनके सहयोग और सकारात्मक मार्गदर्शन की विद्यालय परिवार ने सराहना की।
खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना विद्यालय की प्राथमिकता
प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य और संघर्ष करने की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि वंशिका की उपलब्धि विद्यालय की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं में भी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की पूरी क्षमता है। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन, संसाधन और अवसर मिलें तो वे किसी भी स्तर पर सफलता हासिल कर सकती हैं। आगे भी सफलता की उम्मीद । वंशिका की इस उपलब्धि से विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि वंशिका आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला, मंडल, प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर विद्यालय, जड़ौदा और मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करेगी। वंशिका की सफलता ने यह संदेश भी दिया है कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने वाली बेटियां खेल के मैदान में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

Taza Khabar