औरैया 06जुलाई*डीएम व एसपी ने बीएड प्रवेश परीक्षा के सम्बन्ध में किया भ्रमण*
*औरैया।* बुधवार 6 जुलाई 2022 को जिलाधिकारी औरैया प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम द्वारा “संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2022” के दृष्टिगत शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा को सकुशल शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में विभिन्न परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को देखते हुए तथा नकल विहीन परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिये लगाये गये सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। श्रीमती निगम द्वारा सम्बन्धित विद्यालय के प्रबंधक/प्रधानाचार्य तथा डियूटी में लगे पुलिस अधिकारी/कर्मगणो के सतर्कता से परीक्षा सम्पन्न कराने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। निरीक्षण के दौरान पुलिस व प्रशासनिक विभाग के अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहें। डीएम व एसपी ने विवेकानंद ग्राम उद्योग महाविद्यालय दिबियापुर, तिलक इंटर कॉलेज एवं तिलक महाविद्यालय अजीतमल आदि का भ्रमण किया। इसके साथ ही उपरोक्त परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल