पुलिस ने अलग-अलग गांजा वअवैध तमंचे में 2 को भेजा जेल
बिधूना,औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन व सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोतवाल शशिभूषण मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग अवैध गांजा व तमंचे के आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर कोतवाल शशि भूषण मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक देशराज सिंह उप निरीक्षक मूलेंद्र सिंह चौहान सिपाही सूर्यांशु कमलेश कुमार दिलीप कुमार व संजय पाठक ने प्रमोद कुमार पुत्र राम गोपाल निवासी रौदापुर कोतवाली बिधूना को 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वही चांद खां पुत्र मजीद खान निवासी कुदरकोट कोतवाली बिधूना को 315 बोर अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान से अपराधियों व अराजकतत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें