औरैया 03 नवम्बर *मां भगवती का विशाल जागरण का अयोजन 5 नवंबर को*
*औरैया।* कालीमाता मंदिर आवास विकास औरैया में 05 नवंबर 2022 दिन शनिवार को विशाल जागरण होगा। जय मां काली समिति के आयोजको ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 वां विशाल जागरण 05 नवंबर 2022 दिन शनिवार को स्थान कालीमाता मंदिर, आवास विकास बदनपुर औरैया में मां भगवती के विशाल जागरण का अयोजन किया जा रहा है।खाटू श्याम म्यूजिकल ग्रुप सीकर (राजस्थान) के कलाकारों द्वारा विशाल देवी जागरण का अयोजन होगा, जिसमें श्याम दीवाना बुंदेलखंड , परवेश शुक्ला फर्रुखाबाद, अवनी भारद्वाज, पल्लवी ठाकुर, वर्षा (वृंदावन) आदि कलाकारों द्वारा आयोजित किया जायेगा। आयोजकों ने नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे की अपील की। संस्था का यह 9 वां विशाल भगवती जागरण होगा।
More Stories
कानपुर देहात, 01 अक्टूबर 2026**अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*