उदयपुर17मार्च*ढनकावाड के करकेला धाम पर क्षेत्र की ऐतिहासिक होली का दहन सांय 6.30 बजे किया गया
उदयपुर जिले की पंचायत समिति सेमारी के ढनकावाड के करकेला धाम पर क्षेत्र की ऐतिहासिक होली का दहन सांय 6.30 बजे उदयपुर संभाग के जननायक व जनजाति क्षेत्र के सर्व समाज के हितेषी विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा के विकास पुरुष विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री सम्माननीय डाक्टर श्री दयाराम जी परमार साहब की उपस्थिति में किया गया ।
डाक्टर परमार ने कहा कि करकेला धाम की होली ऐतिहासिक तो है ही, इसके साथ क्षेत्र की जनता का आस्था का प्रतीक है। इस धार्मिक स्थल को और विकसित करने की आवश्यकता है ।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विजयराज कलासुआ, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरवाडा की प्रधानाचार्य श्रीमती कमला परमार, बाबूलाल कलासुआ, ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के महासचिव मोहनलाल औदिच्य , क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*