छपरौली17मार्च* सडकों पर तड़प रहा गौवंश।
क्षेत्र के लूहारा में चन्दनहेडी मार्ग 15 दिन से बीमार एक गाय अपनी मौत की प्रतीक्षा कर रही है। बीमारी की वजह से चलने में असमर्थ यह गाय रास्ते के किनारे पर 15 दिनों से पड़ी हुयी है। गाँव के कुछ युवा इसे घास और सहारा देकर खडा करते है। लेकिन अब वह खड़ी होने में भी असमर्थ है। गाँव के युवाओं के साथ मिलकर कपिल, जितेन्द्र कुमार आर्य व समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय ने इसे धूप से उठाकर नीम के पेड़ के नीचे लिटाया है।
समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने कहा सरकार गौशालाओं, गाय के चारे और ईलाज के नाम पर धन खर्च कर रही है लेकिन इसके बावजूद भी गौवंश सडकों पर तड़प-तड़प कर मर रहा है। 15 दिनों इस बीमार गाय को कोई उपचार न मिलना सरकारी व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!
लखनऊ29अप्रैल26*किन्नरों का बधाई लेना कानूनी अधिकार नहीं:हाईकोर्ट*
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*