आगरा ब्रेकिग ,,,,,,,,,
आगरा23फरवरी*थाना शाहगंज क्षेत्र के प्रकाश नगर मैं फिर शुरू हुआ खुले आम गांजे का धंधा ।
सोशल मीडिया पर गांजे को बेचते हुए हो रहा है हुआ वीडियो वायरल ।
जिसमें एक वीडियो मैं साफ गांजे की पुड़िया दिखाई दे रही है ।
सूत्र के मुताबिक यह अवैध गांजे का धंधा प्रकाश नगर शाहगंज पथवारी वाली गली मैं पप्पी नाम का व्यक्ति धड़ल्ले से चला रहा है ।
जहां छोटे बच्चे महिलाएं सभी रहते है छोटे-छोटे बच्चों पर पढ़ रहा है प्रभाव ।
सूत्र के मुताबिक गांजा तस्कर की शिकायत करने पर गांजा तस्कर देता है धमकी की मेरा पैसा जाता है थाने मै मेरा कोई कुछ नही कर सकता ।
सूत्र के मुताबिक गांजा तस्कर पूर्व मै 4 जुलाई 2022 मैं भी जा चुका है जेल ।
आजकल हर युवा नशे की लत का आदी हो चुका है ।
युवाओं के भविष्य के साथ नशे का व्यापार करने वाले युवाओं के भविष्य को डाल रहे हैं अंधकार में ।
बड़ा सवाल आए दिन पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वालों पर होती है कार्यवाही बावजूद इसके आगरा के हर क्षेत्र में गली मोहल्ले में कैसे पहुंचते हैं यह नशीले पदार्थ आगरा पुलिस के एक्टिव होने पर भी गली मोहल्ले में कैसे बिक रही है नशीली पुड़िया ।
जरूरी नहीं है कि यह नशा छोटे या मध्यम वर्ग के लोगों के बच्चे कर रहे हो यह नशा बड़े घरों के हाई प्रोफाइल फैमिली से बिलॉन्ग करने वाले परिवार के बच्चे सबसे अधिक मात्रा में करते हुए मिलते हैं ।
गांजे का नशा अधिकांश युवा इसलिए करते हैं क्योंकि नशा करने के चंद मिनटों बाद उनके मुंह से कोई स्मेल नहीं आती है और वह अपने घर परिवार के लोगों के बीच इस नशे को करने के बाद उनके घर पहुंचने पर परिवार का कोई सदस्य यह महसूस नहीं कर सकता कि बच्चा कोई नशा करके आया है या नहीं ।
थाना जगदीशपुरा से चंद कदमों की दूरी पर गीता नाम की महिला राजनगर निवासी चंदनिया बोदला क्षेत्र में बेनारा फैक्ट्री के पीछे गली में आसानी से मिल जाती है नशे की पुड़िया गीता और चंदनिया जो की पूर्व में भी गांजा बेचने के मामले में जा चुकी हैं जेल ।
आगरा में कई ऐसे नाम है जो कि खुलेआम कर रहे हैं गांजे , सट्टे और जुए का अवैध कारोबार ।
आखिरकार किसकी शह पर हो रहा है गांजा , जुआ , सट्टे का यह अवैध कारोबार ।
अब देखना यह होगा कई परिवारों को उजाड़ने वाले यह अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ आगरा पुलिस कब और क्या करेगी कार्यवाही ।
रिपोर्ट = लक्ष्मण शर्मा SB न्यूज़ आगरा
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak