आगरा23अगस्त*कुशवाह समाज ने धूमधाम से मनाई लव-कुश जयंती,
आगराआगरा आसपासतीज त्यौहारधार्मिक
कुशवाह समाज ने धूमधाम से मनाई लव-कुश जयंती, समाज ने एकजुट होने का लिया संकल्प
लव-कुश जयंती समारोह समिति कुशवाह समाज की ओर से नरीपुरा स्थित टी-आर उत्सव भवन में लव कुश जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में सांसद राजकुमार चाहर की धर्मपत्नी लक्ष्मी चाहर, जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा, विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक गंगाधर कुशवाहा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने भगवान लव-कुश के चित्र पर माल्यार्पण करके और दीप प्रज्वलन कर की जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।
लवकुश जयंती समारोह के दौरान छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्री राम सीता मैया और लव कुश के स्वरूप को धारण करके जैसे ही मंच पर पहुंचे सभी लोग भाव विभोर हो गए। सभी लोगों ने श्रद्धा भाव के साथ इन स्वरूपों को नमन किया और फिर इसके बाद लव कुश के स्वरूपो ने प्रभु श्री राम और सीता मैया के जीवन से सभी को रूबरू कराया, साथ ही भगवान लवकुश के जीवन की भी जानकारी दी गई।
लवकुश जयंती समारोह के दौरान समाज के लोगों ने भगवान लवकुश की प्रतिमा चौराहे पर लगाए जाने की मांग उठाई। उनका कहना था जैसे अन्य समाज अपने आराध्यों की प्रतिमा चौराहे पर लगवा रहे हैं उनके नाम से चौराहों का नामकरण भी हो रहा हैं लेकिन कुशवाहा समाज के किसी भी आराध्य की कोई प्रतिमा नहीं लगी है। इसीलिए भगवान लव-कुश की प्रतिमा लगे।
इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि लव-कुश हमारे आराध्य हैं। उनकी प्रतिमा चौराहे पर नहीं बल्कि समाज के हर घर में होनी चाहिए।

More Stories
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें