आगरा23अगस्त*विवि के अधिकारियों पर NSUI ने लगाया घोटाले का आरोप, परीक्षा शुल्क का खेल उजागर
आगरा। मंगलवार को एनएसयूआई (NSUI) द्वारा आगरा विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय पर प्रेस वार्ता की गई जिसमें छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर घोटाले का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निजी फायदे के लिए विश्व विद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि डॉ० भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में इस समय छात्रों की समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। इस समस्याओं की आड़ में विश्वविद्यालय के अधिकारी छात्रों के पैसे का दुरूपयोग कर तमाम घोटाले कर रहे हैं।
एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने आगरा विश्वविद्यालय में किए जा रहे निम्नलिखित घोटालों को लेकर विवि अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए-
विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022 – 23 की आवासीय संस्थानों के लिए विज्ञापन हर वर्ष की भाँति निकालता है। इस विज्ञापन पर विश्वविद्यालय द्वारा इतना पैसा खर्च किया गया है जितना शैक्षिक सत्र 2022-23 में नये प्रवेशित छात्रों से एक वर्ष की शुल्क प्राप्त नहीं कर सकते। इस विज्ञापन को सत्या एडवटीइज कम्पनी, आगरा को दिया गया है। इस बार दो बार में 2 करोड़ 20 लाख 48 हजार 6 सौ रूपये विज्ञापन पर खर्च किये गये हैं। यानी आगरा विवि में आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया वाला हिसाब चल रहा है।
विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों में अध्ययनरत पीएचडी सत्र 2018 के छात्र-छात्राओं के लिए कुलसचिव के आदेशानुसार पत्र संख्या RUSA/221 1 नवंबर 2021 को एक पत्र जारी किया गया।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*