आगरा23अगस्त*सिकंदरा से प्रॉपर्टी डीलर लापता,
आगरा। आगरा से प्रॉपर्टी डीलर लापता। मध्य प्रदेश जाने की कहकर निकले थे। जांच में जुटी पुलिस।
बताया जा रहा है कि सिकंदरा क्षेत्र की गुरू तेग बहादुर कॉलोनी निवासी हितेंद्र पालीवाल प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा ने पुलिस को बताया कि वह 14 अगस्त को अशोक नगर मध्य प्रदेश जाने के लिए घर से निकले थे।
उन्हें गुरूद्वारा गुरू का ताल से ट्रक मिला। वह उसमें बैठ गए। ट्रक मध्य प्रदेश ही जा रहा था। उन्होंने चालक का नंबर ले लिया।
प्रतिभा ने बताया कि कुछ घंटों के बाद ही जब उन्होंने पति के मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो वह स्विच आफ था। कई बार मिलाया लेकिन नहीं मिला। उन्होंने चालक को मोबाइल नंबर पर कॉल की तो उसने बताया कि हितेंद्र को अशोक नगर में उतार दिया था। इसके बाद से पता नहीं है।
प्रतिभा के अनुसार, चालक उन्हें सही जवाब नहीं दे रहा है। वह बार-बार बयान बदल रहा है। उन्हें अनहोनी की आशंका है। इधर पुलिस का कहना है कि वह हितेंद्र की मोबाइल लोकेशन निकलवाएगी। तलाश की जा रही है।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*