अलीगढ़14जुलाई*अवैध कब्जे पर चला बाबा का बुलडोजर*
अलीगढ़ के तहसील इगलास के ग्राम
अलीपुरा सरकोरिया मे अफरा तफरी मच गई ज़ब गांव में बाबा का बुलडोजर पहुंचा ग्रामीणो मे इस बात को लेकर चर्चा थी की आखिर बुलडोजर कहाँ चलेगा आपको बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद प्रदेश में सरकारी अवैध कब्जों पर बाबा का बुलडोजर चलता जा रहा है इसी क्रम में उप जिला अधिकारी इगलास अनिल कुमार कटियार के आदेशानुसार ग्राम अलीपुरा सरकोरिया मे सरकारी खाद के गड्ढों पर दबंगों ने काफी वर्षों से अवैध कब्ज़ा कर रखा था इसकी शिकायत लगातार ग्राम वासियों द्वारा प्रशासन को दी जा रही थी वही उप जिला अधिकारी इगलास ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस फोर्स व क्षेत्रीय लेखपाल भेज कर उक्त सरकारी खाद के गड्ढों को मुक्त कराया ग्राम प्रधान ऋषि मुनि उर्फ़ नरेंद्र बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि उप जिला अधिकारी इगलास के आदेश अनुसार अलीपुरा सरकोरिया मे सरकारी खाद के गड्ढों से अवैध कब्जा हटवाया है और आगे सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जों के विरुद्ध ये कार्यवाही प्रशासन के सहयोग से लगातार चलती रहेगी
अलीगढ़ मण्डल से जोनल ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यूपीआजतक
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल