April 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अररिया बिहार 29 अप्रैल 26 नीट 2026 को लेकर अररिया प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने संभाली कमान

अररिया बिहार 29 अप्रैल 26 नीट 2026 को लेकर अररिया प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने संभाली कमान

अररिया बिहार 29 अप्रैल 26 नीट 2026 को लेकर अररिया प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने संभाली कमान

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक पूर्णिया डिविजन बिहार

अररिया बिहार । आगामी 3 मई को होने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त कराने के लिए अररिया जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
सोमवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की अहम बैठक हुई। बैठक में एसपी जितेन्द्र कुमार समेत सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने दो टूक कहा कि परीक्षा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं होगा। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस और दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। अभ्यर्थियों की गेट पर कड़ी फ्रिस्किंग होगी और मोबाइल, ब्लूटूथ समेत किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को अंदर ले जाने पर पूर्ण रोक रहेगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि हर परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र बारीकी से मिलाया जाए ताकि फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जा सकें। केंद्राधीक्षकों को साफ कहा गया कि पेयजल, बिजली, पंखा, शौचालय और बैठने की व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
यातायात को जाममुक्त रखने, केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी और प्रश्नपत्र की गोपनीयता को लेकर भी विशेष रणनीति बनाई गई। आपात स्थिति के लिए हर केंद्र पर मेडिकल टीम, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की तैनाती रहेगी।
डीएम ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता आपदा नवनील कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. रामबाबू कुमार, नोडल पदाधिकारी कुमार राघवेंद्र सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।