पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल 26 ओलावृष्टि से तबाही: अनुदान सिर्फ असली किसानों को, DAO का दौरा
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* मार्च के अंतिम सप्ताह में आई बेमौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से धमदाहा इलाके में रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को जिला कृषि पदाधिकारी सह सहायक निदेशक हरिद्वार प्रसाद चौरसिया ने इटहरी पंचायत के प्रियंकर गांव पहुंचकर क्षतिग्रस्त खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया।
खेतों में खड़े होकर DAO ने साफ कहा — “सरकारी अनुदान सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी फसल वाकई बर्बाद हुई है। एक भी फर्जी दावा बर्दाश्त नहीं होगा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयकों और सभी ATM-BTM को सख्त हिदायत दी कि कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत पोर्टल पर आए हर आवेदन का तुरंत भौतिक सत्यापन करें। सत्यापन में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। जांच के बाद पात्र किसानों के आवेदन अविलंब स्वीकृत कर मुआवजा राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाए, जबकि अपात्र आवेदनों को तुरंत अस्वीकृत कर दिया जाए।
DAO ने चेताया कि सत्यापन में लापरवाही या गड़बड़ी करने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। “कोई असली किसान लाभ से वंचित न रहे और कोई बिचौलिया गलत तरीके से पैसा न ले जाए, यह सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है,” उन्होंने कहा।
गौरतलब है कि मार्च 2026 के तीसरे और चौथे सप्ताह में ओले गिरने से गेहूं, मक्का और दलहन की फसलें चौपट हो गई थीं। जिला कृषि विभाग और प्रशासन ने दोहराया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हर पात्र किसान को समय पर राहत देना सरकार की प्राथमिकता है।

More Stories
सुल्तानपुर10अगस्त26**सियासत में फिर गरमाया संग्राम *ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने प्रेस वार्ता कर खोला मोर्चा*
हाथरस10अगस्त26*बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद फायर अंदाज में भाजपा को रगड़ते हुए नजर आए
अलीगढ़10अगस्त26*अलीगढ़ में एक कांवड़िया बहुत खतरनाक दंडौती कांवड़ लेकर पहुंचा है.*