अयोध्या9मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें
[09/05, 14:53] Basudev Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या.
अवैध टैक्सी स्टैंड बना सिविल लाइन रामपथ के बगल बना पैदल पथ, दर्जनों की संख्या में टेम्पो खड़ा कर पैदल पथ को कर रहे हैं बाधित,पैदल पथ पर ही कई लोगो ने खोल रखी है दुकान,पैदल पथ पर मार्ग बाधित कर बनाते हैं टेंपो,रोडवेज से कमिश्नर आवास तक जाता है पैदल पथ, पैदल पथ बाधित होने से लोगों को हो रही है समस्या, रोडवेज, सर्किट हाउस, कमिश्नर आवास और कचहरी तक पैदल आने जाने वालों को पैदल चलने में आ रही बाधा, कोतवाली नगर के सिविल लाइन सर्किट हाउस के निकट रामपथ पैदल पथ का मामला।
[09/05, 14:53] Basudev Ayodhya: प्रेस विज्ञप्ति
*कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता चैंबर निर्माण के लिए जिलाधिकारी ने भेजा प्रस्ताव*
अयोध्या,
जनपद अयोध्या के कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला अधिवक्ता चैंबर का निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने न्याय विभाग प्रमुख सचिव महोदय को प्रस्ताव भेजा है। इसके पहले भी जिलाधिकारी महोदय द्वारा चैंबर निर्माण के संबंध में प्रस्ताव प्रमुख सचिव,नियोजन महोदय को भेजा गया था।
जिलाधिकारी ने अपने पत्र में बताया है कि वर्तमान में कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान के उद्देश्य से दो बहुमंजिला अधिवक्ता चैंबर भवनों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्तावित योजना के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर में दो ब्लॉक — ब्लॉक-1 एवं ब्लॉक-2 — का निर्माण कराया जाएगा, जो जी+6 मॉडल पर आधारित होंगे।
जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना तथा न्यायिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित, सुगम एवं प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनके लिए मूलभूत सुविधाओं का विकास प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
[09/05, 18:44] Basudev Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
अयोध्या में 10 साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला आया सामने। मेडिकल रिपोर्ट में घटना की हुई पुष्टि। गुरुवार की रात विवाह समारोह में शामिल होने गई थी किशोरी। घर पहुंचने पर परिवार वालों की पूछताछ में किशोरी ने बताई आपबीती। पुलिस दो संदिग्ध युवकों को कस्टडी में लेकर कर रही है पूछताछ। एएसपी शुभम जैन के अनुसार घटना की गंभीरता के साथ की जा रही है जांच। थाना पूराकलंदर क्षेत्र का मामला।
[09/05, 19:50] Basudev Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या.
10 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात, गांव के ही दो युवकों पर आरोप, पुलिस ने दो संदिग्ध युवको को कस्टडी में लेकर कर रही पूछताछ, थाना पूराकलंदर क्षेत्र का मामला.
[09/05, 19:50] Basudev Ayodhya: ✍🏼
*शुभेंदु बने बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री , दिलीप घोष समेत 5 और मंत्री बने*
बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने सुवेंदु के अलावा 5 और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक शामिल रहे।
[09/05, 19:50] Basudev Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या.
कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के पुहुपी से अपने घर तकमीन गंज जा रहें बाइक सवार दो सगे भाइयों को पिकप ने रौंदा, कोतवाली क्षेत्र के ही सोनखरी मोड़ पर हुई दुर्घटना में 19 वर्षीय नितिन कुमार की हुई दर्दनाक मौत,दुसरे भाई नितेश को भी गम्भीर चोट आई, पुलिस मौके पर,घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में हो रहा है इलाज.
[09/05, 19:50] Basudev Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या.
आक्रोशित महिलाओं ने किया प्रदर्शन व घेराव, विगत 15 दिनों से अँधेरे मे रह रहे यादवपुर व पिछौरा गांव के विद्युत उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा,नाराज महिलाओ व पुरुषो ने विद्युत बहाल करने की मांग को लेकर तारुन विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव.

More Stories
कौशाम्बी9मई26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का किया शिलान्यास*
कौशाम्बी9मई26*संगम हीरो बाइक एजेंसी में लगी आग,मची अफरा-तफरी लाखों का जला सामान*
लखनऊ9मई26*होर्डिंग लगवा रहे भाजपा नेता को गोली मारी गई, आरोपी हिरासत में*