May 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या9मई26*सोयायटी एंव मद्य निषेध विभाग ने विद्यालय में चलाया नशा मुक्त जागरूकता अभियान

अयोध्या9मई26*सोयायटी एंव मद्य निषेध विभाग ने विद्यालय में चलाया नशा मुक्त जागरूकता अभियान

अयोध्या9मई26*सोयायटी एंव मद्य निषेध विभाग ने विद्यालय में चलाया नशा मुक्त जागरूकता अभियान

भेलसर(अयोध्या)शुभांकर वेल्फेयर सोसायटी एवं मद्य निषेध विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संत बहरैची दास इन्टर कालेज पूरेकाजी मे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।जागरूकता अभियान में निबन्धात्मक,पोस्टर,भाषण प्रतियोगीता का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न प्रतिभा के धनी छात्र छात्राओं ने भाग ले कर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कालेज के अध्यक्ष भोला प्रसाद यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर कहा कि शुभांकर वेल्फेयर सोसयटी के मुखिया रमेश कुमार यादव एवं सोसायटी के समस्त पदाधिकारियों एंव सदस्यो को धन्यवाद व आशीर्वाद देता हूँ कि ईश्वर इनकी शक्ति में वृद्धि करे जो आज के इस युग में एक फरिश्ता बन कर लोगो का जीवन व परिवार को बचाकर जीवन दान देने का कार्य कर रहे हैं।विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियांशी यादव कक्षा 12, द्वितीय स्थान विनीता यादव कक्षा 12,तृतीय स्थान अन्जली यादव कक्षा 12,चतुर्थ स्थान शबनम बानो कक्षा 12, वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनाक्षी कक्षा 12, द्वितीय स्थान आन्शी कक्षा 12,तृतीय स्थान नैन्सी भारती कक्षा 9,चतुर्थ स्थान शुशान्त कक्षा 9,भाषण प्रतियोगीता में प्रथम स्थान प्रिया वर्मा कक्षा 12, द्वितीय स्थान आशीष यादव कक्षा 12, तृतीय स्थान रोली भारती कक्षा 12 चतुर्थ स्थान फलक फातिमा ने प्राप्त किया।जिला मद्य निषेध अधिकारी सन्जना सिंह ने उपस्थित सभी लोगो को नशा ना करने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव,कोषाध्यक्ष उमा कान्त वर्मा,मीडिया प्रभारी पंकज यादव, कालेज के प्रधानाचार्य बनवारी लाल यादव,शिक्षक जय चन्द, महेश वर्मा,पंकजवर्मा,अभिषेक गुप्ता,रिया तिवारी, रूबी,महक व सुरेश वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।