पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर 26 *पूर्णिया के कप्तान पुल पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर तोड़कर नदी में गिरी फॉर्च्यूनर, रेनॉल्ट शोरूम मालिक बबलू विश्वास की मौत*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार / पूर्णिया के कप्तान पुल पर गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार सफेद फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे सौरा नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार प्रसिद्ध व्यवसायी एवं रेनॉल्ट शोरूम मालिक बबलू विश्वास की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
*डिवाइडर तोड़कर पानी में समाई फॉर्च्यूनर*
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कप्तान पुल से गुजर रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और डिवाइडर को तोड़ते हुए नदी में गिर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर का बड़ा हिस्सा टूट गया। कार आधे से ज्यादा पानी में डूब गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
*क्रेन से निकाला गया शव, शहर में शोक की लहर*
सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने क्रेन की मदद से घंटों मशक्कत के बाद फॉर्च्यूनर को नदी से बाहर निकाला। कार के अंदर बबलू विश्वास का शव मिला। एक सफल उद्यमी और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में जाने जाने वाले बबलू विश्वास की मौत की खबर से व्यवसायी वर्ग सहित पूरे पूर्णिया में शोक की लहर दौड़ गई।
*एक मिलनसार व्यक्तित्व का असमय अंत*
बबलू विश्वास शहर के जाने-माने ऑटोमोबाइल व्यवसायी थे। उनका रेनॉल्ट शोरूम शहर में काफी प्रसिद्ध है। उनके निधन पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने को लेकर जताई जा रही है।
More Stories
रामपुर 30अक्टूबर 26*दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मंजूर।
लखनऊ30 अक्टूबर 26*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ दौरे पर रहेंगे।
सहारनपुर 30 अक्टूबर 26*सहारनपुर थाना मंडी लूट कांड का पूरा सच*