अब्दुल जब्बार
अयोध्या5अक्टूबर25*तालाब से मिली लापता व्यक्ति का लाश,गांव में मचा हड़कंप
भेलसर। बाबा बाजार थाना क्षेत्र के भटमऊ नारायणपुर गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब तीन दिन से लापता चल रहे 48 वर्षीय महेंद्र शुक्ल का शव गांव के पास स्थित तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।शव मिलने के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया।घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार आज़ाद, सीओ आशीष निगम और एसडीएम विकास धर दूबे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने इस मामले में जांच के लिए विशेष टीम गठित की है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, इसलिए पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और हत्या तीनों पहलुओं से मामले की तहकीकात कर रही है।ग्रामीणों में शव मिलने की खबर के बाद दहशत और आक्रोश का माहौल फैल गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि कोई अपराध की पुष्टि होती है तो विधि संगत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं, जिससे इस रहस्यमय मौत का सच सामने आने की उम्मीद है।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें