अयोध्या (पूराकालंदर)
अयोध्या3मई26*एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ दो गाड़ी समेत गिरफ्तार
अयोध्या*चौकी इंचार्ज गंजा अमरेंद्र सिंह ने चौकी का चार्ज संभालते ही की कार्यवाही
प्रशिक्षु आई पी एस शुभम् जैन ने खुद संभाला मोर्चा दूसरे आरोपी को तत्काल सूचना पर किया गिरफ्तार
जांच में आए तीसरे अभियुक्त को जांच उपरांत निर्दोष होने पर सकुशल छोड़ा गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, श्रीमान् क्षेत्राधिकारी अयोध्या के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक / थाना प्रभारी थाना पूराकलन्दर शुभम् जैन के कुशल नेतृत्व में थाना पूराकलन्दर के उ०नि० सूरज मय पुलिस टीम द्वारा सायंकालीन ग्रत के दौरान संदिग्ध वाहन / व्यक्ति / वस्तु की चेकिग पर अभियुक्त 1. अंकित दूबे पुत्र दिलीप दुबे निवासी ग्राम कोटवा थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 26 वर्ष को ददेरा से जाने वाली नहर पुलिया कर्पूरी ठाकुर वार्ड नं0-14 कादीपुर के पास दिनांक 02.05.2026 को समय करीब 18.10 बजे 01 अदद अवैध पिस्टल 7.65 बोर व 03 अदद कारतूस 7.65 बोर के साथ पकडा गया। अभियुक्त उपरोक्त के पास से 01 अदद अवैध पिस्टल 7.65 बोर व 03 अदद कारतूस 7.65 बोर के बरामद होने कारण थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 283/25 धारा 3/25 शस्त्र अधि० बनाम अंकित दूबे के विरुध्द अभियोग पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना प्रकाश में आये अभियुक्त सुरेश सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह उम्र करीब 42 वर्ष निवासी अशरफपुर थाना कैण्ट जनपद अयोध्या को दिनाक 03.05.26 को समय करीब 14.30 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया व बाद गिरफ्तारी आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त गण को मा० न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
अंकित दूबे पुत्र दिलीप दुबे निवासी ग्राम कोटवा थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 26 वर्ष सुरेश सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी अशरफपुर थाना केण्ट जनपद अयोध्या उम्र करीब 42 वर्ष
अभियुक्त अंकित दुबे का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0-283/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या
अभियुक्त सरेश सिंह का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0-283/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या
बरामदगी का विवरण
एक अदद अवैध पिस्टल 7.65 बोर तीन अदद जिन्दा कारतूस 7.65 बोर
गिरफ्तारी टीम का विवरण
शुभम जैन सहायक पुलिस अधीक्षका थाना प्रभारी थाना पूराकलन्दर अयोध्या
मनोज कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना पूराकलन्दर अयोध्या
उ०नि० सूरज थाना पूराकलन्दर अयोध्या
उ०नि० अमरेन्द्र प्रताप सिंह थाना पूराकलन्दर अयोध्या हे०का० राकेश कुमार गुप्ता थाना पूराकलन्दर अयोध्या का० विनोद कुमार थाना पूराकलन्दर अयोध्या का० कुलदीप कुमार थाना पूराकलन्दर अयोध्या

More Stories
बाँदा5मई26*प्रदेश सरकार के मंत्री आज शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शिरकत की।
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……