कानपुर नगर 3 मई26*खेलो इंडिया से मिलेगी प्रतिभा को नई उड़ान, मकसूदाबाद का मल्टीपर्पज हॉल अंतिम चरण में*
*डीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश*
कानपुर नगर।कल्याणपुर विकासखंड के ग्राम मकसूदाबाद में खेलो इंडिया योजना के तहत बन रहा मल्टीपर्पज हॉल अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 90 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है और शेष फिनिशिंग व विद्युतीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। हॉल शुरू होते ही बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसी आधुनिक खेल सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए अलग-अलग स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।
करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस परियोजना को 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। परिसर में मल्टीपर्पज हॉल का मुख्य ढांचा, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इंटरलॉकिंग, ड्रेनेज व्यवस्था और बाहरी विकास कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं, जबकि आंतरिक फिनिशिंग, विद्युत कार्य और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि शेष कार्यों को तय समयसीमा में हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और हॉल को पूरी तरह उपयोग के लिए तैयार किया जाए। निरीक्षण के दौरान युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल भी मौजूद रहीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि मल्टीपर्पज हॉल शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर समेकित खेल सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर बढ़ेंगे। इससे क्षेत्र में खेल गतिविधियों को ठोस आधार मिलेगा और उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलेगा।

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश