अयोध्या3अक्टूबर24*भदरसा : मोईद खान के खिलाफ अब जालसाजी का मुकदमा दर्ज*
अयोध्या।
भदरसा सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपी सपा नेता मोईद खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मोईद खान के खिलाफ अब जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ है। जमींदोज हुए शॉपिंग कांप्लेक्स में गलत गाटा संख्या देकर पंजाब नेशनल बैंक को हाल व कमरा किराए पर उन्होंने दिया था। प्राधिकरण को नोटिस देने के बाद बैंक को जानकारी हुई। बैंक शिफ्ट होने से पीएनबी को नुकसान हुआ तो भदरसा शाखा प्रबंधक श्रीप्रकाश ने थाना पूराकलंदर में मोईद के खिलाफ बुधवार की देर शाम जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। मोइद खान के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म व गैंगस्टर का पहले से ही मुकदमा दर्ज है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल