अब्दुल जब्बार
अयोध्या27अप्रैल25*यूपी बोर्ड परीक्षा में हाजी अमानत अली पब्लिक कॉलेज के हाईस्कूल के सभी छात्र-छात्राएं ससम्मान हुए उत्तीर्ण
भेलसर(अयोध्या)यूपी बोर्ड परीक्षा में हाजी अमानत अली पब्लिक कॉलेज रुदौली के हाईस्कूल के सभी छात्र-छात्राएं ससम्मान उत्तीर्ण हो गए।
जैनब फातिमा ने 535 ,शरद कसौंधन 530 ,सृष्टि पांडे 519 ,अंशिका मिश्रा 515 ,कुलदीप 510 शिवम 506, शबनम 505 ,रत्नेश यादव 504, हिमांशु 491 जुनैरा आफरीन 488 अंक प्राप्त किए हैं।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक हाजी मुजफ्फर अली उस्मानी ने छात्रों का माला पहनाकर स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कॉलेज के चेयरमैन अजहर अली उस्मानी ने बच्चों की सफलता का श्रेय अध्यापकों के कठिन परिश्रम को दिया एवं उन्होंने भविष्य में भी अनुशासित एवं गुणवत्ता परक शिक्षा का आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डीके सिंह, डॉक्टर असद उस्मानी, विनय सिंह, इंजीनियर सी डी सिंह, कुलदीप तिवारी, निशा केसरी यादव के अतिरिक्त छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं अभिभावक गण उपस्थित रहेl
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें