ब्रेकिंग
अयोध्या15 अप्रैल 26*बढेगी गर्मी, हवाओं की गति धीमी होने से चढेगा पारा*
अयोध्या *मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले तीन दिनों के दौरान तापमान में करीब 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि फिलहाल कुछ इलाकों में तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली है. वर्तमान में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज पछुआ हवाएं 12 अप्रैल के बाद धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेंगी. जैसे ही इन हवाओं की गती कम होगी, वातावरण में उमस बढ़ेगी और गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होने लगेगा.
गर्मी बढ़ने की वजह क्या है?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश में कोई नया मौसम तंत्र सक्रिय होने की संभावना नहीं है. आसमान साफ रहने और मौसम के शुष्क बने रहने के कारण सूर्य की किरणें सीधे धरती पर असर डालेंगी. इसी वजह से तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि होने का अनुमान जताया गया है.

More Stories
लखनऊ13जून26*दिल्ली में खराब मौसम, 8 विमान लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट।
नई दिल्ली13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शनिवार *आज का राशिफल*
नई दिल्ली13जून26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*