अपडेट
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26*केंद्र सरकार ने लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर करीब 850 की जा सकती हैं।
नई दिल्ली *केंद्र सरकार ने लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने से जुड़ा मसौदा जारी कर दिया है। प्रस्ताव के अनुसार लोकसभा की कुल सीटें बढ़ाकर करीब 850 की जा सकती हैं।
यह बदलाव आगामी परिसीमन प्रक्रिया के तहत किया जाएगा, ताकि बढ़ती जनसंख्या के अनुसार प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सके और भविष्य के चुनाव नई सीटों पर कराए जा सकें।
लेकिन राज्यों की जनसंख्या के आधार पर मौजूदा लोकसभा सीटों के मुकाबले कुछ राज्यों में सीटों की संख्या में ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी तो कुछ राज्यों में कम वृद्धि होगी। इसे लेकर दक्षिण के राज्यों में असंतोष बढ़ेगा।
राज्य सभा सांसद कपिल सिब्बल ने इस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तमिलनाडु की लोकसभा सीटें 39 से बढ़ाकर 59 की जाएंगी और उत्तर प्रदेश की सीटें 80 से बढ़ाकर 120 कर दी जाएंगी। अभी दोनों के बीच अंतर 41 का है, जो आगे बढ़कर 61 हो जाएगा। यही भाजपा और मोदी सरकार की असली मंशा है।
1971 के बाद से परिसीमन तो होते आए लेकिन सीटें नहीं बढ़ी।
2026 तक सीटें बढ़ाने पर रोक थी। परिसीमन के नाम पर सिर्फ़ क्षेत्रों की सीमाएं और SC/ST की सीट बदली जाती रही। लेकिन प्रस्तावित परिसीमन के बाद दक्षिण राज्यों के मुकाबले यूपी, बिहार जैसे हिन्दी राज्यों की सीटें अपेक्षाकृत अधिक हो जाएंगी।
परिसीमन के बाद 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी !!
SC सीटें 84 से 136 और ST सीटें 47 से 70 होंगी/!!
2029 चुनाव से लागू होने की संभावना !!
UP को 63 नई सीटें मिल सकती हैं !!
केरल को शायद एक भी नई सीट नहीं !!
अब समझा जा सकता है कि इससे किसका फायदा होगा ???

More Stories
भागलपुर16जुलाई26*प्राचीन जगन्नाथ स्वामी का रथ यात्रा छोटेलाल रथ वाला हसनगंज पार्टी कारखाना चौक भागलपुर
भागलपुर16जुलाई26*ततारपुर थाना अंतर्गत एक अपराधी 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
भागलपुर16जुलाई26*पीरपैंती थाना अंतर्गत एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा के साथ किया गया गिरफ्तार।