अयोध्या12सितम्बर*उपनिरीक्षक अरविंद पटेल बनाये गए गंजा चौकी प्रभारी, विदाई समारोह आयोजित
अयोध्या। थाना रामजन्म भूमि अयोध्या के बहुत ही शानदार लोकप्रिय तेजतर्रार व युवादरोगा अरविंद पटेल का स्थानांतरण गंजा चौकी थाना पूराकलंदर पर हुवा है। यह चौकी अभी नई बनी है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने यहां उनकी पहली पोस्टिंग की है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी केके यादव के संयोजन में श्री पटेल का विदाई समारोह आयोजित किया गया व उनके सराहनीय कार्यो को सराहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुई स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुल्तान अंसारी ने दरोगा अरविंद पटेल का माला पहनाकर व कनक दरबार का चित्र भेंटकर स्वागत किये व उनके कार्यकाल को बहुत ही श्रेष्ठ बताया। इसके उपरांत थाना के समस्त स्टॉफ ने भी उनका स्वागत किये।
श्री पटेल ने कहा कि यहां पर डयूटी के दौरान समस्त स्टाफ व जनता का भरपूर साथ, सम्मान, सहयोग मिला है। ऐसी कामना है कि आप सबका इसी तरह हमे सहयोग, साथ व सम्मान मिलता रहे, ताकि मैं अपने कार्य को और अच्छे ढंग से कर सकू। इस मौके पर थानाध्यक्ष केके यादव, कटरा चौकी इंचार्ज मनीष चतुर्वेदी, आरजेबी थाने के सक्रिय तेजतर्रार युवा उपनिरीक्षक कपिल देव यादव ,ओम प्रकाश मुंशी, चीता सिपाही रवि प्रताप सिंह, मुंसी संतोष यादव,सौरभ तिवारी बाबा,मुख्तार खान गुड्डू भाई, पत्रकार वासुदेव यादव ,शोभित सिंह व रियाज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार 5सितंबर 26*कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्री बहावलपुर भवन ट्रस्ट समिति की तैयारियां, हरिद्वार में श्रद्धालुओं में उत्साह
सुलतानपुर5 सितंबर26* प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के. सी. त्रिपाठी नहीं रहे, चिकित्सा जगत में शोक की लहर*
नई दिल्ली 5 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*