अयोध्या ५ मई २६*अनियंत्रित बस ने राहगीरों को रौंदा, पति पत्नी की मौत, एक की हालत गम्भीर, जिला अस्पताल रेफर
अनियंत्रित बस ने राहगीरों को रौंदा
पति पत्नी की मौत, एक की हालत गम्भीर, जिला अस्पताल रेफर
तमिलनाडु के सलेम जिले के निवासी हैं सभी श्रद्धालु
सीतापुर के नेमीशरण तीर्थ स्थल से दर्शन कर सभी श्रद्धालु अपने गंतव्य दर्शन करने जा रहे थे
रौजागांव चीनी मिल के निकट हुआ हादसा, क्षेत्र में शोक की लहर
पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को दूसरी बस से उनके गन्तव्य स्थान के लिए रवाना किया
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौजागांव चीनी मिल के पास मंगलवार को करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक दम्पत्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।यह हादसा उस समय हुआ जब लखनऊ की ओर से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक डबल डेकर टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी और राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी के अनुसार बस संख्या UP65GT 7675 से सभी श्रद्धालु जो तमिलनाडु राज्य के सलेम जिले के रहने वाले हैं।सभी श्रद्धालुओ को सीतापुर जिले के सबसे बड़े तीर्थ स्थल नेमीशरण से दर्शन कराके बस श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही थी बस जैसे ही रौजागांव चीनीमिल के निकट पहुंची तभी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और साइकिल से पत्नी को चीनी मिल छोड़ने जा रहे राम सजीवन 58 वर्ष और उनकी पत्नी राजकुमारी 55 वर्ष बस की चपेट में आ गए जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं पास में पैदल चल रहे जितेंद्र यादव पुत्र राम प्रकाश यादव 30 वर्ष निवासी ग्राम मटौली का पुरवा बस के नीचे दब गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही सीओ रुदौली आशीष निगम व कोतवाल रुदौली, थाना पटरंगा, बाबा बाजार और मवई थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य जुट गई।रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अग्निशमन कर्मियों सद्दाम हुसैन,गोपेश रावत और फैयाज अहमद ने सूझबूझ का परिचय देते हुए क्रेन की मदद से बस के नीचे दबे जितेंद्र यादव को सुरक्षित बाहर निकाला।घायल को तत्काल सीएचसी रुदौली भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और हाईवे पर यातायात बहाल करा दिया गया है। हादसे में मृतक दोनों पति पत्नी की पहचान पटरंगा थाना क्षेत्र के चौहान पुरवा निवासी राम सजीवन और उनकी पत्नी राजकुमारी के रूप में हुई है जो पत्नी को चीनी मिल छोड़ने जा रहे थे पत्नी चीनी मिल में काम करती थी। दोनों के शव को पुलिस ने पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। सीओ आशीष निगम से बताया कि हादशे के कारणों की जांच की जा रही है प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।दोनों मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है और घायल को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।सीओ ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को दूसरी बस से उनके गन्तव्य के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने विधिक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
बाँदा5मई26*प्रदेश सरकार के मंत्री आज शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शिरकत की।
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……