August 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*

कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*

कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*

*तालाब की जमीन पर हो रहे कब्जे को ना रोकने वाले लेखपाल को निलंबित किए जाने की मांग ग्रामीणों ने की है*

*कौशांबी।* चायल तहसील क्षेत्र के गढ़वा अदाथू गांव की सरकारी भूमि तालाब आराजी संख्या 305 पर अजय यादव पुत्र राम लखन द्वारा जबरिया कब्जा किया जा रहा है बताया जाता है कि तालाब के पश्चिम दिशा में धीरे-धीरे तालाब की भूमि पर पक्का निर्माण हुआ है लेकिन उसके बाद भी तालाब की भूमि पर कब्जे को लेखपाल ने नहीं रोका है तो फिर जब सरकारी तालाब की सुरक्षा लेखपाल नहीं कर पा रहा है तो गांव में तैनाती का क्या सवाल उठता है इतना ही नहीं तालाब की सरकारी भूमि पर कब्जा किए जाने की शिकायत गांव के लोगों ने 25 जुलाई को एसडीएम चायल से किया था और ग्रामीणों ने तालाब के कब्जे को रोकने की मांग की थी लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद तालाब पर हो रहे कब्जे को रोकने का प्रयास लेखपाल ने नहीं किया है

तालाब पर हो रहे कब्जे की शिकायत 3 जुलाई को ग्रामीणों ने आइजीआरएस पोर्टल पर भी की थी लेकिन आइजीआर पोर्टल की शिकायत को भी संज्ञान लेकर तालाब की भूमि के कब्जे को नहीं रोका गया है चर्चाओं पर जाए तो अफसर के नाम पर लाखों रुपए लेखपाल ने वसूलकर तालाब की भूमि पर कब्जा करने की खुली छूट दे दी है जिसके बाद लेखपाल की मिली भगत से तालाब पर कब्जे का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है सवाल उठता है कि तालाब की भूमि पर कब्जा रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भी निर्देश दिया है हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी हिंच लाल तिवारी सहित विभिन्न रिट याचिका की सुनवाई के दौरान तालाब की भूमि पर कब्जा को रोकने और पूर्व के कब्जे को खाली कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है लेकिन तालाब की भूमि पर पूर्व में हुए कब्जे को राजस्व प्रशासन खाली नहीं करा पा रहा है उसके बाद फिर लगातार तालाब की भूमि पर कब्जे हो रहे हैं जिससे राजस्व कर्मियों की भूमिका पर सवाल खड़े हैं सवाल उठता है कि सरकारी तालाब कैसे सुरक्षित होंगे सरकारी तालाब की सुरक्षा राजस्व प्रशासन नहीं कर रहा है तो फिर आम जनता की जमीनों की सुरक्षा राजस्व प्रशासन कैसे करेगा तालाब की जमीन पर हो रहे कब्जे को ना रोकने वाले लेखपाल को निलंबित किए जाने की मांग ग्रामीणों ने की है।

*सुशील केशरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938

Taza Khabar