June 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर ५ मई २६*मंजूषा मालाकार कलाकारों ने अपनी कलाकृति से संस्था के सचिव दिलीप कुमार सिंह को रूबरू कराया राजेंद्र मालाकार

भागलपुर ५ मई २६*मंजूषा मालाकार कलाकारों ने अपनी कलाकृति से संस्था के सचिव दिलीप कुमार सिंह को रूबरू कराया राजेंद्र मालाकार

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता

भागलपुर ५ मई २६*मंजूषा मालाकार कलाकारों ने अपनी कलाकृति से संस्था के सचिव दिलीप कुमार सिंह को रूबरू कराया राजेंद्र मालाकार

भागलपुर बिहार में आज सामाजिक एवं संस्कृत संस्थान दृष्टि विहार मंजूषा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नम्रता कुमारी के नेतृत्व में आज दिनांक 5 मई 2026 को नाथनगर टमटम पढ़ाव स्थित शीतला स्थान के भव्य प्रांगण श्रीमती चक्रवर्ती देवी जी के वंशज या यू कहे की प्राचीन मंजूषा मालाकार कलाकारों ने अपनी कलाकृति से संस्था के सचिव दिलीप कुमार सिंह को रूबरू कराया राजेंद्र मालाकार जी ने कहा कि मैंने कई जगह अपनी प्रदर्शनी लगाई लोगों ने हमसे आकर कला सीखा हमारे कल को लोगों ने प्रदर्शनी में भी लगाया लेकिन हम लोगों के नाम का या कल के बारे में किसी को किसी ने बताया नहीं हमें उपयोग किया गया और एक हंसी पर ले जाकर खड़ा कर दिया गया लेकिन आज तक हमें किसी ने भी सही ढंग से प्रमोट नहीं किया आज तक हम लोगों का आर्टिजन कार्ड तक नहीं बना,हमारी मालाकार मंजूषा कलाकार पीढ़ी कहीं कहीं बहुत ही आहत है। संस्था के सचिव दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि मैं वास्तु मंत्रालय भारत सरकार के साथ मिलकर चक्रवर्ती देवी जी के वंशज तथा जो सही में मंजूषा के प्राचीनतम कलाकार जो ये हैं उनकी कला और लोक गाथा के धरोहर को बचाने में हर संभव सहयोग करेंगी तथा इन कलाकारों को पद्मश्री तक ले जाने में संस्था कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आज के कार्यशाला में राजेंद्र मालाकार जी के साथ राजन मालाकार, पिंकी मालाकार, रानी मालाकार, निर्मला देवी, संजय मालाकार, राजेंद्र मालाकार ,एवं अमरनाथ मालाकार जी उपस्थित थे तथा अपनी कलाकृति से सामने बनाकर दिखाए।

Taza Khabar