May 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नैनीताल 5 मई 26*,लालकुआँ हुई मारपीट के प्रकरण में पुलिस ने चैयरमेन, सभासद सहित अन्य 6 लोगों के खिलाफ किया शांतिभंग में मुकदमा दर्ज"जांच जारी।

नैनीताल 5 मई 26*,लालकुआँ हुई मारपीट के प्रकरण में पुलिस ने चैयरमेन, सभासद सहित अन्य 6 लोगों के खिलाफ किया शांतिभंग में मुकदमा दर्ज”जांच जारी।

नैनीताल 5 मई 26*,लालकुआँ हुई मारपीट के प्रकरण में पुलिस ने चैयरमेन, सभासद सहित अन्य 6 लोगों के खिलाफ किया शांतिभंग में मुकदमा दर्ज”जांच जारी।

स्थान, लालकुआँ

रिपोर्टर, जफर अंसारी

एंकर- लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। गाली-गलौज का विरोध करने पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
इधर पुलिस के अनुसार सोमवार नगर पंचायत कार्यालय में चैयरमेन सुरेन्द्र सिंह लोटनी और तौफीक अंसारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था,जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। वही पुलिस ने तुरंत ही मारपीट के आरोप में वार्ड नम्बर 4 की महिला सभासद के पति समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ लिखित तहरीर दी।वही देर रात दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने आपसी बातचीत कर मामले का राजीनामा कर दिया। इधर घटना के दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने पूरा मामला अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।
इधर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गाली-गलौज को लेकर विवाद की बात सामने आई है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने नगर पंचायत के चैयरमेन सुरेन्द्र सिंह लोटनी पुत्र मोहन सिंह लोटनी ,सभासद भुवन पाडे पुत्र पूरन चन्द्र पाडे, विजय रजवार पूत्र स्व. पूरन रजवार, विशाल सैन पुत्र विनोद कुमार तथा आरिफ़ पुत्र अहमद हुसैन, तौफीक अंसारी पुत्र छोटे बक्श, सबिर पुत्र छगे बक्श, वीरू पुत्र छोटे बक्श के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाईट, मनोक कत्याल एसपी सिटी।

Taza Khabar