अयोध्या २७ मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[14:28, 27/05/2026] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
सरयू तट पर तैनात एसडीआरएफ पुलिस और जल पुलिस की सक्रियता पर उठा सवाल।
देर रात जेटी (अस्थाई ब्रिज) पर रील बना रहा युवक गिरा सरयु नदी में डूबने से हुई मौत।
गंगा दशहरा पर सरयू स्नान करने पड़ोसी जनपद बस्ती से अयोध्या पहुंचा युवक हुआ हादसे का शिकार।
पुलिस की रात्रि गस्त पर भी उठ रहा हैं सवाल।
सरयू नदी में अस्थाई तौर पर बनाए गए ब्रिज पर रील बनाते समय हादसा।
पड़ोसी जनपद बस्ती के रहने वाले आदर्श सिंह पुत्र अप्पू सिंह 20 वर्ष।
जेटी पर रील बनाते समय गिरे सरयू नदी में सरयू की जलधारा में बह गया था युवक।
आदर्श सिंह पुत्र अप्पू का मिला शव स्थानीय गोताखोर और जल पुलिस की टीम ने बॉडी को किया रेस्क्यू।
1:30 बजे बीती रात पुराने पुल के नीचे रील बना रहे थे आदर्श सिंह ।
मौसी के बेटे तन्मय के साथ पहुचा था मृतक अयोध्या।
जल पुलिस ने बॉडी किया रेस्क्यू भेजा अस्पताल, अस्पताल में डॉक्टरो ने किया युवक को किया मृत घोषित।
अयोध्या कोतवाली के नया घाट चौकी क्षेत्र के पुराने सरयू पुल के नीचे का मामला।
[14:28, 27/05/2026] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या ।
अयोध्या पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ दो लोग गिरफ्तार, थाना राम जन्मभूमि की पुलिस को मिली सफलता, मोबाइल की सूचना पर पुलिस ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के निकट मारा छापा, चोरी की चार मोटरसाइकिल के साथ तरुण थाना क्षेत्र के टिकरी निवासी अमित सिंह पुत्र विजयपाल सिंह के साथ दर्शन नगर निवासी शुभम चौधरी पुत्र राम नारायण चौधरी हुए गिरफ्तार,भेजा गया जेल।
[14:28, 27/05/2026] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
राम नगरी के श्री राम अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर हंगामा,
परिजनों ने ड्यूटी डॉक्टर पर शराब के नशे में इलाज का लगाया आरोप,
इंजेक्शन के एक घंटे बाद महिला की मौत का दावा,
मृतका के परिजनों का आरोप डॉक्टर से आ रही थी शराब की बदबू,
मृतका के बेटे ने डॉक्टर पर लापरवाही का भी लगाया आरोप,
सूचना मिलते ही डॉक्टर के गायब होने का आरोप,
अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से किया इनकार,मेडिकल जांच के बिना शराब पीने की पुष्टि नहीं,
अस्पताल प्रशासन सांस फूलने पर नेबुलाइज किए जाने की कह रहा है बात,
सीएमएस ने मामले की जांच के दिए आदेश,परिजनों ने डॉक्टर पर कार्रवाई की किया मांग,
जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह होगी साफ।
[14:28, 27/05/2026] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या.
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मोतीगंज चौकी के जोहन गांव में पत्नी की विदाई की जिद पर अडे युवक ने घंटो काटा बवाल,पानी की टंकी पर चढ़कर पत्नी की विदाई की जिद पर अड़ा युवक,घंटो की मान मनौव्वल के बाद गांव वालों द्वारा विदाई का आश्वासन पाकर टंकी से नीचे उतरे युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए लिया हिरासत में,दोनों पक्षों में सुलह समझौते के प्रयास जारी।
[14:28, 27/05/2026] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या.
अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार रुदौली कोतवाली क्षेत्र के NH-27 स्थित रौजागांव ओवरब्रिज पर मंगलवार शाम अचानक आग का गोला बन गई। कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। आग लगते ही सभी ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई।प्राथमिक जानकारी के मुताबिक वाहन CNG कार थी, लेकिन आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसान नेता दिनेश दुबे ने भी राहत कार्य में हाथ बंटाया।सभी यात्री सुरक्षित हैं।
ब्रेकिंग
जिले के ईदगाहों-मस्जिदों में ईद उल-अजहा की नमाज का समय
अयोध्या।
जिले की विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज का समय तय कर दिया गया है। इसके अनुसार, ईदगाह सिविल लाइन- 8:00 बजे, जामा मस्जिद पुख्ता सराय चौक तरकारी मंडी- 7:00, मस्जिद पुलिस लाइंस- 6:30, मस्जिद गुदड़ी बजाजा चौक-6:30, मस्जिद जिन्नूरैन मुकेरी टोला शेर वाली कोठी रकाब गंज-6:15, मदनी मस्जिद मुगलपुरा-6:30 बजे नमाज होगी।तारा ईदगाह रानो पाली-8:00, शाह मदार शाह मस्जिद-8:00, मस्जिद आलमगिरी दोराही कुआं अयोध्या धाम-7:30, मस्जिद काजी कुतबा सटहटी अयोध्या धाम-7:00, मस्जिद बेगम बिलोस अयोध्या धाम-7:30, मस्जिद शाह इब्राहिम शाह स्वर्ग द्वार अयोध्या धाम-7:00, मस्जिद कोटिया रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम-6:30, ईदगाह चिर्रा मोहम्मदपुर-7:30, ईदगाह मंगलसी सोहावल-7:00, ईदगाह बवां बाजार कुमारगंज-8:00, ईदगाह दर्शननगर-7:30, मस्जिद मलंग शाह रोडवेज सिविल लाइन-8:30, मस्जिद पालकीखाना-6:30, ईदगाह जगनपुर-7:00, मुस्लिम यतीमखाना बड़ी बुआ-7:00, मस्जिद कुबा मोहल्ला नियावां-7:00, जामा मस्जिद इमामबाड़ा जवाहर अली खान-10:00, मस्जिद बज्मे सलात राठ हवेली-9:00, मोती मस्जिद मुगलपुरा- 10:00 बजे नमाज अदा की जाएगी।

More Stories
अलीगढ़12जुलाई26* एक मुस्लिम किशोरी के साथ किशन गोपाल वाल्मीकि और संजू वाल्मीकि ने गैंगरेप किया है.
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!