कानपुर नगर27मई26*जनगणना मकान सूचीकरण कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले हुए सम्मानित
बिल्हौर । बिल्हौर तहसील में जनगणना मकान सूचीकरण कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले प्रगणकों को मंगलवार 26 मई 2026 को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी बिल्हौर एवं तहसीलदार द्वारा प्रगणकों को माल्यार्पण अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
सम्मानित होने वालों में अवनीश कुमार कटियार प्रधान अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर प्रथम और निहारिका पाल सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बैड़ी अलीपुर तथा विवेक पटेल प्रवक्ता नेहरू इंटर कॉलेज अरौल शामिल रहे। तीनों प्रगणकों ने जनगणना मकान सूचीकरण का कार्य निर्धारित समय में शत-प्रतिशत पूर्ण कर प्रशासन की सराहना प्राप्त की।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि जनगणना का कार्य देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होता है तथा इसमें लगे कार्मिकों की मेहनत और जिम्मेदारी सराहनीय है। सम्मान समारोह के दौरान तहसील परिसर में उपस्थित कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने भी सम्मानित प्रगणकों को बधाई दी।

More Stories
मथुरा *28 अगस्त 26उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 28 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त को 05 किलोग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार का गया ।*
बांदा 28 अगस्त 26*रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम, बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री*