*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव की रिपोर्ट*
अयोधया 28 अगस्त *हरियाणा से बिहार जा रही 22 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ डीसीएम चालक गिरफ्तार*
*188 गत्तों में बन्द लगभग 9332 बोतलें बरामद*
*पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहा नेशनल हाइवे से गिरफ्तार*
भेलसर(अयोध्या)थाना पटरंगा की पुलिस ने पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहा नेशनल हाइवे पर हरियाणा से बिहार जा रही 22 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर 188 गत्तों में बन्द लगभग 9332 बोतलें बरामद की है।
थानाध्यक्ष पटरंगा विवेक कुमार सिंह द्वारा थाने की पुलिस टीम के साथ मुखबिर खास की सूचना पर लखनऊ फैजाबाद हाइवे पर रानीमऊ चौराहे पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन का पीछा कर एक डीसीएम वाहन संख्या यूपी 15 सिटी 1966 में लदे 188 गत्तों में बन्द लगभग 9332 बोतलों में कुल 1630 लीटर विभिन्न ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है साथ ही वाहन चालक मनोज पुत्र हवा सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट नूनसर थाना बहल जनपद भिवानी राज्य- हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है।जिला आबकारी निरीक्षक द्वारा बरामद अवैध शराब का अनुमानित मूल्य लगभग 22 लाख रुपये बताया गया है।बरामद अवैध अंग्रेजी शराब को बिना किसी वैध परमिट के तस्करी कर उत्तर प्रदेश राज्य के राजस्व को भारी क्षति पहुंचायी जा रही थी,जिस पर पटरंगा पुलिस जनपद अयोध्या द्वारा अवैध शराब की खेप को पकड़ व तस्कर को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश राज्य के राजस्व को भारी क्षति होने से रोका गया है।जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पटरंगा पुलिस टीम को 20 हजार का नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*